ईगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश घोषित,ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने किया ट्वीट

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा है .. “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”

उत्तराखंड की लोकपर्व रीति रिवाज़ और हमारे त्यौहारों को पहचान देने के लिए पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।