अल्मोड़ा चंपावत और नैनीताल जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के साथ गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कही-कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
जिसे देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत नैनीताल और अल्मोड़ा द्वारा समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है इसके अलावा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वही 8 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,चमोली , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि अलर्ट के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है। तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।