दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है और प्रदेश भाजपा इसे संकल्प दिवस के तौर पर मना रही है. इस संकल्प दिवस के अवसर पर देहरादून के घंटाघर से आज एक संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया और मुख्यमंत्री ने इस दौड़ को फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं. उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, “आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि हम भारत के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल होंगे। हम राज्य से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करेंगे। देवभूमी को नशे से मुक्त करेंगे।”
हम हर क्षेत्र में आगे जाएं, हमारा राज्य आगे जाए और हमारे युवाओं का सुनहरा भविष्य हो। मैं कहता हूं कि सभी युवा 7000 खाली पदों के लिए तैयारी करे, भविष्य में सारी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से होगी। युवाओं को संदेश करने की आवश्यकता नहीं है।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

