दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
अब मानसून की विदाई का समय आ गया है लेकिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अभी भी बारिश कहर बरपा रही है,जिसके लिए
मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा समय समय पर चेतावनी जारी हो रही है
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा 14 सितम्बर,को जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15 सितंबर को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। राजा भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ जिले में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा आशीष चौहान ने 15 सितंबर को जनपद पिथौरागढ़ में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए हैं आदेश में समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे

