जानिए किस वजह से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीच सड़क में बैठ मौन धरना दिया

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सड़क पर बैठकर मौन धरना दिया इस बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है की भतरौजखान रानीखेत सड़क की दुर्दशा को देखकर और इसकी निरंतर की जा रही उपेक्षा के विरोध में आज मैंने कुमेरिया के पास सड़क के बीच में मौन आक्रोश व्यक्त करते हुए उपवास रखा है मेरे उपवास का उद्देश्य है कि सरकार तत्परता से इस सड़क की मरम्मत और पुल आदि के निर्माण कार्यों को संपन्न करें