दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है .मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिन प्रदेश में भारी बारिशहो सकती हैं जारी अपडेट के अनुसार कल यानी 20 जुलाई को सबसे ज्यादा बरसात वाला दिन रहेगा लिहाजा उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा हरिद्वार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
इसके अलावा 21 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा 22 जुलाई को ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है 23 जुलाई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

