सोमवार देर रात भी चंबा आरा कोर्ट मोटर मार्ग पर ट्रक 407 खाई में गिरा एक घायल एक की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में एक तरफ मानसून में भारी बरसात की वजह से नदी नाले रपटें सब उफान पर रहते है तो वहीं दूसरी तरफ़ सड़कों की हालत खस्ता रहती है खासकर पहाड़ो पर रोज लैंड स्लाइड की वजह से यातायात प्रभावित हो जाता है और आये दिन दुर्घटना हो जाती है।

कल देर रात भी के चंबा आरा कोर्ट मार्ग पर एक ट्रक 407 खाई में जा गिरा जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया।
कल रात पुलिस कन्ट्रोल रूम को
टिहरी तहसील के थाना चम्बा क्षेत्र अंतर्गत चंबा- आराकोट- गुनोगी ग्रामीण मोटर मार्ग पर गुनोगी के समीप एक 407 ट्रक खाई में गिरने की सूचना मिली थी।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ ट्रक 407 गहरी खाई में गिर हुआ था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में ही खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से रेस्क्यू कर 108 से अस्पताल पहुंचाया गया व कड़ी मशक्कत से दूसरे व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस हादसे में मंगलदास पुत्र श्री रतन दास उम्र 45 ग्राम- बिरगिणी टिहरी गढ़वाल घायल हो गए वहीं भगवान दास पुत्र रतन दास उम्र-36 ग्राम ठिलारी टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।