काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड का 10 वी का परीक्षा परिणाम आज 5 बजे घोषित किया जाएगा

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से  ICSE कक्षा 10 वीं का सेमेस्टर 2 का परिणाम आज यानी 17 जुलाई को जारी किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार रिजल्‍ट शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।

बता दें कि देश भर में फैली कोराना महामारी से प्रभावित हुई शैक्षणिक गतिविधियों के चलते सीआइएससीई ने वर्ष 2021-22 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 में किए जाने की घोषणा की थी और इसी क्रम में सेमेस्टर 1 का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 के दौरान किया गया था और सेमेस्टर 2 अप्रैल-मई 2022 में आयोजित किए गए। साथ ही, सीआइएससीई ने छात्रों के अंतिम परिणामों की घोषणा के लिए दोनो ही सेमेस्टर के अंकों को बराबर-बराबर (50:50) का वेटेज देने की घोषणा की है, यानि स्टूडेंट्स के आइसीएसई रिजल्ट 2022 की दोनो सेमेस्टर के अंकों के योग के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

छात्र अपने आईसीएसई कक्षा 10 के परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर ऐप या एसएमएस का उपयोग कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम 

सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं। 

होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

अपना यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें। 

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लें। 

एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट 
मैसेज से रिजल्‍ट चेक करने के लिए इस प्रारूप में मैसेज टाइप करें।  
ICSE <स्पेस> <सात अंकों की विशिष्ट आईडी>
इस नंबर पर भेजें: 09248082883।
ऐसा करते ही आईसीएसई कक्षा 10 सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 फोन नंबर पर भेजा जाएगा।