दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 115 नए मरीज मिले हैं. जिनमें सबसे ज्यादा 79 मामले राजधानी देहरादून से है वहीं 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 515 हो गई है।राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी दर की 6.95% है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 94,530 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 90,375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.60% है. वहीं, इस साल अब तक 283 मरीजों की मौत हुई है।
उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 115 नए मरीज मिले हैं. जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 515 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 6.95% है।
पिछले 24 घँटे का जनपदवार कोरोना मरीजों के आंकडों निम्न रहें।
1 देहरादून-79
2 हरिद्वार-13
3 पौड़ी-00
4 उतरकाशी-02
5 टिहरी-01
6 रुद्रप्रयाग-00
7 नैनीताल-07
8 चमोली-01
9 पिथौरागढ़-00
10 उधमसिंहनगर-11
11 बागेश्वर-00
12 चंपावत-00
13 अल्मोड़ा-01
