दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
13 जुलाई की दोपहर हुई भारी बारिश में राजधानी देहरादून के थाना रायपुर इलाके के आमवाला तरला में बरसाती नाले के सड़क पर आ जाने से दो सगी बहने 8 वर्षिय रचना और 7 वर्षीय खुशी अपने घर के आंगन के पास इस बरसाती पानी के चपेट में आने से बह गई थी।

आस पास के लोगो द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर एसडीआरएफमौके पर पहुँच गई और सर्च अभियान चलाया गया जिसमें एक बच्ची खुशी का शव बरामद हुआ लेकिन शाम तक दूसरी बच्ची रचना का कोई पता नही लग पाया था।एसडीआरएफ पिछले तीन दिनों से रचना को तलाश रही थी. आज एसडीआरएफ को सर्च ऑपरेशन के दौरान डोईवाला क्षेत्र में दुधली के पास रचना का शव मिला है।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों की तलाश के बाद आज
13 जुलाई को नाले में बही दो बहनें में से रचना का शव एसडीआरएफ टीम को डोईवाला क्षेत्र के दुधली गांव के पास एक नाले में मिला. एसडीआरएफ की टीम ने शव को नाले से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जिसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दे दी गई है।
