दीपक फुलेरा
महेन्द्रनगर- कंचनपुर नेपाल- अगर आप घूमने के शौकीन है वाइल्ड लाइफ को करीब से जानने में अपनी रुचि रखते है तो हम आज आपको रूबरू करा रहे है भारत के मित्र राष्ट्र नेपाल के ऐसे नेशनल पार्क से जो कि जैव विभिदता, प्रकृति के सौंदर्य व वन जीवो से आच्छादित है। जी हाँ हम बात कर रहे है उत्तराखण्ड के चंपावत जिले के बनबसा से लगे नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क की। जो कि 29 मार्च शुक्रवार से कंचनपुर जिले में शुरू हुए शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव के आगाज के साथ ही विश्व भर के पर्यटकों के दीदार को खुल गया है।नेपाल सहित मित्र राष्ट्र भारत व अन्य देशों के पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए नेपाल सरकार द्वारा द्वितीय शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कंचनपुर के सांसद डॉ दीपक प्रसाद भट्ट व महेन्द्रनर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने फीता काट इस सीजन के लिए आमजन के दीदार के लिए खोल दिया है। विश्व सहित भारत के लोग जंहा भारत के उत्तराखण्ड में स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क के बारे में जानते है। लेकिन बहुत से लोगो को आज भी नही पता है कि उत्तराखण्ड के सीमान्त क्षेत्र से लगे कंचनपुर जिले में एक शुक्लाफांटा के रूप में एक खूबसूरत वन्य जीव अभ्यारण भी है।
क्यों खास है नेपाल का शुक्लाफांटा वन्य जीव अभ्यारण
नेपाल का शुक्लाफांटा नेशनल पार्क जंहा भारत के उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश प्रदेश की सीमाओं से लगा हुआ खूबसूरत वन्य जीव पार्क है। वही इस पार्क को एशिया के दूसरे सबसे बड़े ग्रास लेंड यानी घास के मैदान के रूप में भी जाना जाता है।यह पार्क जंहा लगभग 305 किलोमीटर स्क्वायर में फैला है वही 60 किलोमीटर परिधि ने विश्व के बड़े ग्रास लेंड इस पार्क की शान है। इस पार्क में भृमण के दौरान पर्यटकों को इसके घास के मैदान में हिरन व बारह सिंघा के विशाल झुंडों के दीदार होते है। बारह सिंघो के विशाल झुंडों के स्थल के रूप में विख्यात इस पार्क में आपको बारह सिंघो व हिरण के अलावा बाघ,गुलदार,एक सिंह वाला गेंडा, मगरमच्छ,अजगर,जंगली सुकर, व हजारों प्रजातियों की खूबसूरत चिड़ियों के दीदार हो सकते है। उत्तराखण्ड के साथ साथ भारत के उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व व दुधवा नेशनल पार्क से भी नेपाल का शुक्लाफांटा अभ्यारण लगा हुआ है।
शुक्लाफांटा पार्क का इतिहास व यहाँ पहुँचने की जानकारी
नेपाल के शुक्लाफांटा वन्य जीव अभ्यारण को युवा पार्क के रूप में भी जाना जाता है।अगर इस पार्क के इतिहास की बात की जाए तो वर्ष 1969 से यह पार्क अपने अस्तित्व में आया था।शुरुवात ने नेपाल राजघराने के लोग इस पार्क को शिकार स्थल के रूप में इस उपयोग करते थे।आमजनता के इस पार्क भृमण में मनाही थी।वही वर्ष 1976 को रॉयल शुक्लाफांटा वाइल्ड लाइफ रिजर्व के रूप में इस पार्क को नेपाल सरकार द्वारा राजपत्रित किया गया।वही इस पार्क की सुरक्षा का जिम्मा आज भी नेपाल की शाही सेना उठाती है। जो कि इस पार्क के अंदर ही तैनात है।
वही नेपाल के इस पार्क के दीदार को भारतीय पर्यटकों के पहुँचने की जानकारी की अगर बात की जाए उत्तराखण्ड चंपावत जिले के बनबसा से नेपाल के सबसे नजदीक शहर महेंद्र नगर आपको पहुँचना होगा।महेंद्र नगर बाजार से लगभग चार से पांच किलोमीटर दूर पुराने हवाई पट्टी के पास ही इस नेशनल पार्क का मुख्य द्वार है। जंहा से आप पार्क की जरूरी औचारिकताओ को पूर्ण कर इस खूबसूरत पार्क का भृमण कर सकते है।पार्क के पास कॉटेज भी बने है जंहा आपको रहने खाने की पूर्ण सुविधा वाजिब दामों में मिल जाएगी। वही देश के अन्य हिस्सों से आने वाले पर्यटक महेन्द्रनगर से मात्र 60 किलोमीटर दूर धनगढ़ी एयरपोर्ट में हवाई मार्ग से पहुँच कर भी नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क पहुँच सकते है।फिलहाल वर्तमान में यह पार्क देश विदेश के पर्यटकों के लिए खुल चुका है। वाइल्ड लाइफ के शौकीन पर्यटक कॉर्बेट पार्क के कड़े नियमो या एडवांस बुकिंग के चलते वहाँ नही जा पा रहे हो वो लोग नेपाल के कॉर्बेट यानी शुक्लाफांटा वन्य जीव पार्क पहुँच आसानी के साथ वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद उठा सकते है।
शुक्लाफांटा पार्क प्रमोशन व भारत के पर्यटक स्थलों से इसे जोड़ने का नेपाल जनप्रतिनिधियो का प्रयास
उत्तराखण्ड से लगे नेपाल कंचनपुर जिले के जनप्रतिनिधियो द्वारा उत्तराखण्ड के सबसे पास नेपाल के इस नेशनल पार्क व अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों को उत्तराखण्ड व आसपास के भारतीय राज्यो के पर्यटक स्थलों से जोड़ने की योजना बनाई है। जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नेपाल के महेन्द्रनगर कनकपुर जिले के सात दिवसीय शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव का आगाज किया है। नेपाल के कंचनपुर के सांसद डॉ दीपक प्रसाद भट्ट, महेन्द्रनगर महानगर पालिका के मेयर सुरेंद्र बिष्ट,राज्यमंत्री प्रकाश रावल,विधायक मानबहादुर सुनार व महेश जोशी सहित विभिन्न सीमान्त नेपाल के जनप्रतिनिधि भारत व नेपाल के पर्यटक स्थलों को आपस मे जोड़ एक अंतराष्ट्रीय पर्यटन हब विकसित करना चाहते है। नेपाल के सांसद डॉ दीपक प्रसाद भट्ट व मेयर सुरेंद्र बिष्ट के अनुसार प्रथम चरण में भारत के उत्तराखण्ड सहित नेपाल के सीमान्त पर्यटक स्थलों को आपस मे जोड़ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन चेन को बनाया जाए। जिससे दोनों देशों के पर्यटक को इनकी जानकारी उपलब्ध हो तो वो आसानी के साथ इन स्थलों का आनंद उठा सकते है। तो वही उत्तराखण्ड से लगी महेंद्र नगर नगर पालिका के मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने भारतीय पर्यटकों को सुलभ,सुखद व सुरक्षित पर्यटन मुहैया कराने के वादे के साथ अपने देश में आमंत्रित किया है।वही हर साल भारत के पूर्णागिरि आने वाले सेकड़ो तीर्थ यात्रियों जंहा अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करने नेपाल के सिद्धबाबा धाम पहुँच के दर्शन करते है। तो वही नेपाल के सीमान्त सांसद व मेयर ने उन धार्मिक पर्यटन में आने वाले सेकड़ो तीर्थ यात्रियों को नेपाल के सिद्धबाबा,के अलावा झिलमिलताल,भँकिनी धाम,साकेत धाम,बारह कुंड धार्मिक सर्किट को विकसित कर रहे है।ताकि भारत के पर्यटक माँ पूर्णागिरि के दर्शनों के साथ नेपाल सिद्धबाबा आने पर सीमान्त के इन धार्मिक स्थलों की यात्रा कर नेपाल के शुक्लाफांटा वन जीव अभ्यारण का भी आनंद उठा सके।फिलहाल नेपाल सरकार व सीमान्तजनप्रतिनिधि नेपाल के सीमान्त पर्यटन स्थलों को विकसित कर इनको भारत से जोड़ विश्व पर्यटकों के लिए एक नई पर्यटक स्थलों की चेन विकसित करने की योजना में काम कर रहे है।

