गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर का निधन

 देहरादून – गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर का आज शाम आठ बजे। निधन हो गया है ।वह अग्नाशय की बीमारी से पीड़ित थे उनके  निधन की सूचना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दी। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि गोवा और भारत के लोग उनके कार्यों को कभी नहीं भुला पाएंगे। प्रधानमंत्री ने पारिकर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पारिकर देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री थे पारिकर का व्यक्तित्व बहुत सरल था सन 1955 में जन्मे पारिकर इतने सरल व सीधे व्यक्तित्व के थे की  वह स्कूटर से ही ऑफिस चले जाया करते थे कई बार बिना सिक्योरिटी के पैदल ही निकल पड़ते थे गोवा के चार बार के मुख्यमंत्री देश के रक्षा मंत्री रहे पारिकर के निधन से देशवासियों को बहुत दुख पहुंचा है पारिकर के यू कम आयु में चले जाने से देश की राजनीति को जो नुकसान पहुंचा है और वह जो स्थान रिक्त छोड़ गए उसकी क्षतिअपूर्णीय ही रहेगी।