दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
क्रांतिकारी सुरेंद्र रावत अपने भू कानून की मांग को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में विगत 15 दिनों से धरने पर बैठे थे और आज वह पटेल नगर में बीएसएनल के टावर पर चढ़ गए हैं उनकी मांग है कि अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी शपथ ग्रहण के 15 दिनों के अंदर प्रदेश में भू कानून लागू नहीं करेंगे तो वह आज टावर से कूद कर अपनी जान दे देंगे और मुख्यमंत्री धामी से वह यह लिखित तौर पर मांग कर रहे है।
जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली सिटी मजिस्ट्रेट और पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुँच गये और सुरेंद्र सिंह रावत को काफी समझाने का प्रयास कर रही है कि वह टावर से उतर आएं।
इस बीच सुरेंद्र सिंह रावत ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बेहद भावुक हो कर कह रहे है कि वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देंगे और इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।
