दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध धामी सरकार ने विजिलेंस को जांच के आदेश कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति सुनील जोशी प्रभारी कुलसचिव राजेश आधाना और मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन के विरुद्ध यह कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए ।
सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने विभागीय सचिव डॉक्टर पंकज पांडे की उपस्थिति में आदेश जारी किया है जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2022 तक हुई अवैध नियुक्तियों समेत समस्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया है।
