पुलिस व एसएसबी की बटालियन ने टनकपुर बनबसा क्षेत्र में चंपावत उपचुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

चंपावत विधानसभा में 31 मई को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आज टनकपुर बनबसा क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की बटालियन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने की बात कही।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त बटालियन ने फ्लैग मार्च निकालकर अपराधियों को क्षेत्र से दूर रहने की नसीहत दी. साथ ही आम नागरिकों को चुनाव के संपन्न होने तक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

टनकपुर सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि चंपावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं. साथ ही टनकपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. सभी लोगों से आचार संहिता का पालन करने को कहा जा रहा है. अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Verified by MonsterInsights