आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री के दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के ऐलान के साथ चुनाव लड़ा था हालांकि राज्य में तब यह कयास लगाए जा रहे थे की आम आदमी पार्टी इन चुनावों में कुछ सीट लेने में कामयाब हो सकती है।

कर्नल अजय कोठियाल के बाद आज उनके एक और बड़े नेता भूपेश उपाध्याय ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफा देते वक्त उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को एक लंबा पत्र लिखा है।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि पार्टी की सदस्यता दिलवाने से पूर्व आपके द्वारा पार्टी की कार्यप्रणाली व विचारधारा जो मुझ को समझाएं गई थी पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महसूस हुआ कि पार्टी उन चीजों से बहुत दूर है और आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली हम उत्तराखंडी व उत्तराखंड के हित में नहीं है इसी कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने पार्टी को ठुकराया आपके व आपके प्रभारी द्वारा पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी से पार्टी कि उत्तराखंड व प्रदेश वासियों के प्रति सोच स्पष्ट होती है।

Verified by MonsterInsights