दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऋषिकेश में डीआरडीओ ने कोविड काल के दौरान अस्थायी कोविड अस्पताल बनाये थे,जिन्हें अब उत्तराखंड शासन के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने इस विषय पर नाराजगी जताई है और इस मामले में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड को पत्र लिखा है।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के लिखे पत्र के अनुसार उनके संज्ञान में आया है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऋषिकेश में डीआरडीओ ने जो कोविड के अस्थाई अस्पताल खोले थे, उन्हें बंद कर दिया गया है. लेकिन देश में अभीतक कोविड पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कोविड की चौथी लहर दस्तक दे चुकी है. देश में कोविड में नए मामले रोज सामने आ रहे है. ऐसे में अभी कोविड के अस्थाई हॉस्पिटल को बंद करने के निर्णय सही नहीं है. नैनीताल और ऋषिकेश दोनों ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. इसीलिए यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सचिव को कहा कि उन्होंने खुद डीआरडीओ के अधिकारियों से इस संबंध में बात की थी. उत्तराखंड शासन की तरफ से कोविड केयर सेंटर बंद करने के जो निर्देश दिए हैं, जो सही नहीं है. क्योंकि वर्तमान में डॉक्टरों कोविड-19 की चौथी लहर के संकेत दिए जा रहे हैं. अगर चौथी लहर का असर उत्तराखंड में भी होता है तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है. इसीलिए इन अस्पतालों की अवधि को बढ़ाया जाए।
