दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
चम्पावत – गुरुद्वारा रीठा साहिब में मई महीने में जोड़ मेले का आयोजन किया जायेगा जो की 14 मई से 16 मई को प्रस्तावित है। जोड़ मेले के सफल संचालन के लिए जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं जरूरी कार्य मेले से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की मांग उन्होंने सड़क मार्ग, पेयजल, विद्युत आदि सुविधाओं को चाक चौबंद रखने को कहा। डीएम ने सीएमओ को मेले के दौरान 24 घंटे एंबुलेंस एवं डॉक्टर्स की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मेले के दौरान यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था दुरूस्त रखने तथा परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को मेले के दौरान बड़ी बसों एवं बड़े वाहनों को टनकपुर के ककराली गेट से आगे न बढऩे देने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों से मलबा एवं पत्थर तथा पिरुल आदि को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान बिजली आपूर्ति को 24 घंटे सुचारू रखने को कहा साथ ही बिजली जैसी समस्त व्यवस्थाओं को मेले पूर्व ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लधिया नदी में स्नान के लिए पुल बनाने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने पार्किंग के लिए चिन्हित स्थानों का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को पार्किंग स्थल से झाडिय़ां एवं कूड़ा करकट हटाने के निर्देश दिए। बाद में डीएम व एसपी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा श्याम सिंह ने सभी को शरोफा ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ अभिनव चौधरी, तहसीलदार हरीश नाथ गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, लोनिवि के ईई एमसी पांडेय, यूपीसीएल के एसडीओ विकास भारती, हयात राम आर्य, प्रबंधक डेयरी विभाग अरुण टम्टा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
