दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कोटद्वार- प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुँची। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार पहुची । जहां उन्होंने भारत नामदेव राजा भरत की क्रीड़ा स्थली कण्वाश्रम मंदिर के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कण्वाश्रम विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की, बैठक में कण्वाश्रम का विकास और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की।
बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कण्वाश्रम विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के बावजूद विकास से वंचित रहा है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत आइकन में कण्वाश्रम 30वें स्थान पर है ।इसके विकास के लिए समिति के सदस्यों के साथ मिलकर काम किया जाएगा, ताकि कण्वाश्रम को पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी स्थान मिले सके।
