यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों की वापसी के संबंध में गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री धामी से की मांग

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यूक्रेन में फसे उत्तराखंड के व्यक्तियों की घर वापसी के संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा उन्होंने लिखा की प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र एवं रोजगार के लिए गए व्यक्ति फंसे हुए हैं। उनके स्वजन चिंतित हैं और यूक्रेन से उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। ऐसे मे यह केंद्र व राज्य की सरकार का नैतिक दायित्व है,अपने प्रदेश के व्यक्तियों की वापसी सुनिश्चित करें लेकिन दोनों सरकारों के स्तर से भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।