दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों के साथ ही नेता और अभिनेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को अभिनेता और बाॅलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुलाकात की। सीएम धामी ने इस दौरान उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का सुझाव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। अक्षय कुमार ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने की बात कही। सीएम धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाते हुए उनका सम्मान किया। साथ ही का कि वह कलाकार होने के साथ ही अच्छे दिल के इंसान हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार आजकल पहाड़ों की रानी मसूरी में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं वह 12 फरवरी तक मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में इस फ़िल्म की शूटिंग करेंगे।

