कपकोट में बिजली, पानी, यातायात की समस्याएं

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट बागेश्वर

विकास खंड मुख्यालय में सरकार के आदेश पर जन संवाद दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रमुख गोविंद दानू को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख ने कहा कि समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेजकर निदान किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, यातायात व मुआवजे की समस्यां उठाई।

विकास खंड सभागार में आयोजित संवाद में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान होगा। अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएगा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने चीराबगड़ मोटर मार्ग में बने गड्ढ़ों की समस्या रखी गई। पैराफिट नहीं होने से दुर्घटना का भय बना हुआ है। महिला मंगल दल ने किए गए कार्य का भुगतान नहीं होने, क्षेपं सदस्य कमला आर्या ने बाछम-खाती मोटर मार्ग निर्माण से कुछ परिवारों को खतरा बताया और उन्हें अन्यत्र बसाने की मांग की। चौड़ा के सदस्य चामू देवली ने काफलीकमेड़ा मार्ग में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्ष दीवार बनाने की मांग की। कहा कि रास्ते आदि भी बंद हो गए हैं। पान गढ़यिा ने कहा कि भतौड़ा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। भूमिहीन हुए परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। कपकोट ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने क्षेत्र में पेयजल संकट से अवगत कराया। लीती-फरसाली व झोपड़ा के ग्रामीणों ने गांव में विद्युतीकरण किए जाने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी, अभियंता सुरेश जोशी, कृष्ण लसपाल समेत नारायण कपकोटी, विमला देवी, विनीता, लक्ष्मण कपकोटी, हरीश दानू, राजू दानू आदि उपस्थित थे।