पहाड़ की संस्कृति का संरक्षण करेंगे युवा : दानू

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट

ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अभी भी लोगों को जागरूक रहना है। शारीरिक दूरी और मास्क का उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि युवक और महिला मंगल दलों ने कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए बेहतर काम किया है। उन्हें संस्कृति का भी संरक्षण करना है।

शनिवार को ब्लॉक प्रमुख दानू युवा कल्याण विभाग के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवक और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा सामग्री का वितरण की। दलों को दरी, ढोलकी, मंजीरा, चिम्टा आदि सामान वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं की संस्कृति को बचाने के हरसंभव प्रयास सरकार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों के लिए वितरित सामग्री काम आएगी। उन्होंने कहा कि युवक, महिला मंगल दलों के खातों में सुंदरीकरण योजना के तहत सीधे उनके खातों में धनराशि आएगी। भविष्य में वह धनराशि से स्वयं भी सामान आदि खरीद सकेंगे। ब्लॉक स्तरीय युवा कल्याण अधिकारी कोहली ने कहा कि मंगल दलों का पंजीकरण भी किया जाएगा। जिसके लिए पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। युवाओं को सरकार की प्रत्येक योजना से लाभांवित किया जाएगा। इस दौरान शामा, कपकोट, सुङ्क्षडग, दुलम, सोराग, झांकरा, किड़ई, मल्लादेश, मिकिलाखलपट्टा के अलावा एबीडीओ ख्याली राम, महेश चंद्रा, पुष्पा दानू, तजेंद्र कोरंगा, विनोद कपकोटी, नवीन कपकोटी आदि मौजूद थे।