दीपक फुलेरा
उधम सिंह नगर-भारत वर्ष की संस्कृति में मेलो का अपना अलग महत्त्व है।
हर मेला अपनी अलग पहचान लिए हुए होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मेले के बारे में बताएंगे जिसको लोग सिंघाड़ा मेला के रूप में जानते है। गंगा स्नान व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तराखण्ड की भारत नेपाल सीमा पर लगने वाले इस मेले में भारत से ही नहीं वरन नेपाल व यूपी से भी लोग सिंघाड़ा खरीदने इस मेले में पहुँचते है।
अगर आप भी सिघाड़े के शौकीन है और गुनगुनी ठण्ड में स्वादिष्ठ सिंघाडो का स्वाद लेना चाहते है आप भी आ जाइये इंडो नेपाल सीमा पर लगे सिंघाड़ा मेले में। जो की कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खटीमा के झनकइया क्षेत्र में घने जंगलो के बीच लगता है। इस मेले में जहाँ सिंघाड़ा का बाजार सजाने उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से व्यापारी आते है। वही एक सप्ताह तक लगने वाले इस मेले में कुन्तलों के हिसाब से यूपी के तालाबो का स्वादिष्ट सिंघाड़ा बेचा जाता है। जिसे खरीदने खटीमा क्षेत्र के साथ साथ उत्तर प्रदेश व नेपाल से भी लोग सेकड़ो की संख्या से सिंघाड़ा मेले में पहुँचते है। घने जंगलो के बीच लगने वाले इस मेले में लोग बेहतर व स्वादिष्ठ सिंघाड़े के स्वाद से आनंदित हो भारत की पुरातन मेला संस्कृति से भी रूबरू होते है।
वही उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा सीमान्त क्षेत्र में माँ शारदा नदी के तट पर लगने वाला यह अनोखा मेला जंहा अपनी प्राचीन विरासत को आज भी जिंदा किये हुए है। वही प्राचीन समय मे ग्रामीण इलाकों में मुद्रा के अभाव में वस्तु विनिमय के चलन को इस मेले में आज भी देखा जा सकता है। खटीमा के थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते जंहा ये मेला अन्य समुदाय के अलावा थारू जनजाति समाज का बेहद खास मेला माना जाता है। वही इसमें थारू जनजाति कास्तकार अपने अनाज के बदले सिंघाड़ा लेने अपने परिवार के साथ बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्रॉलियों से इस मेले में पहुँचते है। यूपी से हर साल आने वाले सेकड़ो सिंघाड़ा बेचने वाले दुकानदार कई दशकों से बिना किसी मुद्रा के थारू जनजाति के लोगो को अनाज के बदले सिंघाड़ा बेचने का काम करते है। इसलिए वस्तु विनिमय की प्राचीन व खूबसूरत सँस्कृति इस मेले में देखने को मिलती है। साथ ही इस सात दिवसीय मेले में मित्र देश नेपाल के सेकड़ो लोगो के हर वर्ष आने दोनों देशों के संस्कृतियो का मिलन भी प्राचीन समय से इस मेले के माध्यम से हो रहा है। इसलिए अगर आप भी उत्तराखण्ड के इस अनोखे मेले को देखना चाहते है तो आप चले आइए कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिनों तक चलने वाले इस मेले को देखने को उत्तराखण्ड के खटीमा क्षेत्र में। आप भी यहाँ पहुँच जंगलो के बीच खूबसूरत परिक्षेत्र में लगे इस मेले में माँ शारदा के दर्शन कर व स्वादिष्ट सिंघाडे का स्वाद ले निश्चित ही अभिभूत होंगे।


