व्हाट्सएप ग्रुप से होगा इंडो नेपाल के सीमान्त अधिकारियों के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान

चम्पावत– भारत नेपाल के सीमान्त अधिकारियों के बीच समन्वय समिति की बैठक का आयोजन चम्पावत जिले के बनबसा एनएचपीसी सभागार में किया गया।बैठक में जंहा विभिन्न दोनों देशों के मध्य सीमान्त मुद्दों को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। वही दोनों देशों के सीमान्त अधिकारियों के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर सहमति बनी।यानी अब उत्तराखण्ड से लगे उधम सिंह नगर व चम्पावत जिले के अधिकारियों का सीमान्त नेपाल के अधिकारियों के मध्य सूचनाओं का आदान प्रदान व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी हो सकेगा।

वही इस अहम बैठक में भारत द्वारा टनकपुर के शारदा बैराज से ब्रहमदेव नेपाल तक 1.3 किमी सड़क निर्माण में नेपाल द्वारा विरोध के बाद बंद पड़े सड़क निर्माण के पूरे होने के भी आसार बने है।नेपाली अधिकारियों ने काठमांडू सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट पेश कर अड़चन दूर करने का आश्वाशन दिया है। वही बैठक में मौजद पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र पूरन सिंह रावत ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग,मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम,सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग व सीमान्त सुरक्षा के मद्देनजर दोनों देशों के मध्य सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर नेपाली अधिकारियो से बैठक में चर्चा की। इसके अलावा दोनों देशों के वन अधिकारियों के मध्य वन्य जीव व लकड़ी तस्करी के रोकथाम हेतु साझा प्रयास पर भी सहमति बनी।वही बैठक में दोनों देशों की सीमाओं का सीमांकन करने वाले पिलर विवाद को लेकर भी वार्ता हुई। जिसमें सर्वे ऑफ इंडिया व सर्वे ऑफ नेपाल की टीमो के संयुक्त निरीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही पर भी सहमति बनी है। बैठक में मौजूद नेपाल के कंचनपुर जिले  के जिलाधिकारी तारा नाथ अधिकारी ने भारत द्वारा नेपाल के महेंद्र नगर में मनी एक्सचेंज काउंटर खोलने की भी बात रखी। वही इंडो नेपाल के मध्य हुई समन्वय समिति की इस बैठक में दोनों देशों के मध्य आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। ताकि इंडो नेपाल द्वारा सीमान्त समस्याओं के निस्तारण के साथ सीमान्त सुरक्षा को भी पुख्ता किया जा सके।इंडो नेपाल के बीच हुई इस बैठक में जंहा उत्तराखण्ड के सीमान्त जिले चम्पावत व उधम सिंह नगर जिले के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे तो वही मित्र देश नेपाल के सीमान्त जिले कंचनपुर के भी सभी उच्च अधिकारियों ने भारत आ बैठक में शिरकत की।