उत्तराखंड में कोरोना हुआ बेक़ाबू,3 हजार का आंकड़ा पार 24 घंटो में हुई 27 की मौत

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के इस साल के सबसे अधिक केस आये है। आज कोरोना संक्रमण के 3012 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।आज 734 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 27 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 80.21% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 129205 हो गयी है और 103633मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 21014हो गईं है ।
आज 25012 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 30618 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 26872 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 80 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1919 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 66 केस,बागेश्वर जिले में 13 चमोली जिले में 24 केस चंपावत जिले में 28 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 999 केस और हरिद्वार जिले मे796 नैनीताल जिले में 258 पौड़ी गढ़वाल में 80 पिथौरागढ़ में 28 वही रुद्रप्रयाग में 12 केस आये और टिहरी जिले में 137 उधम सिंह नगर में रेकॉर्ड 565औऱ उत्तरकाशी जिले में 6 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2639 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।