देश मे 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू,18 साल से ऊपर के सभी लोगो का होगा टीकाकरण

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देश मे कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे है वैक्सीनेशन के बीच कोरोना संक्रमण के मामले अब कम उम्र के लोगों में तेजी से फैल रहे है और देश मे जल्द ही तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है।
देश मे 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है इसके लिए केंद्र सरकार ने कहा है कि इस तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के सभी लोगो का टीकाकरण किया जाएगा इसके लिए बाकायदा सरकार ने टीका उत्पादक कंपनियों को आदेश दिये हैं कि वह कुल टीका उत्पादन का 50% केंद्र सरकार को देंगी और 50% टीके राज्य सरकारों और निजी क्षेत्रों में देने को स्वतंत्र होंगी।