गैरसैंण को कमिश्ननारी बनाये जाने का फैसला हुआ स्थगित, आज केबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में की गई कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं जिनमें सबसे बड़ा फैसला गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने का निर्णय कैबिनेट ने वापस ले लिया है आज कैबिनेट ने गैरसैंण में लिए गए कमिश्नरी बनाए जाने के इस फैसले को वापस लेते हुए कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है । इसके अलावा देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया और

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि

पूर्व सरकार के गैरसैंण कमिंशनरी वाले निर्णय को किया गया स्थगित जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया निर्णय

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में लगेगा नाइट कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मिली मंजूरी,इस मंजूरी के तहत लड़की के जन्म पर किट का लाभ दिया जाएगा जिसकी कीमत साढ़े तीन हजार रुपये होगी।

बैठक के बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत कहा है कि आग बुझाने के लिए कृत्रिम वर्षा और अन्य विकल्पों पर भी किया जा रहा है.

शिक्षा विभाग ने अभी स्कूलों को बंद करने का फैसला नहीं लिया है.कोविड-19 की परिस्थितियों पर लगातार सरकार की नजर है, निर्णय बच्चों के हित में लिए जाएंगे.

देहरादून जनपद में कालसी, चकराता को छोड़कर, नैनीताल पालिका, हल्द्वानी नगर निगम और हरिद्वार जिले में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद.

गेहूं खरीद में संसोधन किया गया है. ₹20 बोनस दिया गया है. इसके साथ ही चार क्रय एजेंसियां बनाई गई हैं. इसके साथ ही 2.2 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीब का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही कैबिटने ने ऑफलाइन धान की खरीद को रेगुलर करने के लिए मंजूरी दे दी है