प्रदेश में एक बार फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, आज 1233 नये संक्रमित, पिछले 24 घंटो में हुई 3 मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1233 नये मामले आये है और 317 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 3 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 90.85% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10799 हो गयी है और 97644 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 6241 हो गईं है ।
आज 32435 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 20244 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 28690 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1752 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 14 केस,बागेश्वर जिले में 4 चमोली जिले में 16 केस चंपावत जिले में 4 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 589 केस और हरिद्वार जिले मे 254 नैनीताल जिले में 129 पौड़ी गढ़वाल में 50,पिथौरागढ़ में 6 वही रुद्रप्रयाग में 16 केस नही आया टिहरी जिले में 58 उधम सिंह नगर में 90,औऱ उत्तरकाशी जिले में 3 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 1842 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।