दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 748 नये मामले आये है और 327 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 5 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.61% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 106246 हो गयी है और 97327 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 5384 हो गईं है ।
आज 31421 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 24996 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 35363 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1749 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 13 केस,बागेश्वर जिले में 9 चमोली जिले में 3 केस चंपावत जिले में 6 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 335 केस और हरिद्वार जिले मे 229 नैनीताल जिले में 22 पौड़ी गढ़वाल में 30,पिथौरागढ़ में 8 वही रुद्रप्रयाग में आज कोई केस नही आया टिहरी जिले में 18 उधम सिंह नगर में 73,औऱ उत्तरकाशी जिले में 2 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 1786 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
