प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 61 नए मामले

[smartslider3 slider=”20″]

आज 2437 स्वास्थ्य कर्मियों को 50 सत्रों में लगी कोरोना वैक्सीन

आज प्रदेश के 7 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 1 मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 61 मामले आये है आज 86 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और कोरोना महामारी से 1 मरीजो की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.67% प्रतिशत हो गया है। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 61 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96129 हो गयी है और 91966 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1175 हो गईं है ।
आज 7133 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 5931 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 5312 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1644 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली और पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी जिलो में कोरोना संक्रमण के कोई केस नही आये । वही चंपावत जिले में 1 केस , देहरादून जिले में सर्वाधिक 28 और हरिद्वार जिले में 12, नैनीताल जिले में 10 रुद्रप्रयाग में 1 कोरोना केस और उधम सिंह नगर में 9 कोरोना के केस आये है । अभी तक 1344 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।