[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 16 बिंदुओं पर चर्चा की गई इसकी जानकारी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक द्वारा दी गई है
कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले निम्नवत है
1- मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी योजना में 100 दिन के बाद 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया गया, जिस पर 18 करोड़ 9 लाख का खर्च.
2- सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर बनाये गए विनीनियम, हर प्रकार का प्लास्टिक कैरी बेग प्रतिबन्धित. थर्माकॉल के बैग, प्लास्टिक डिस्बोसल भी प्रतिबन्धित. पैकेजिंग कटेंनर भी उपयोग में नहीं. 5 लाख, 2 लाख, 1 लाख और व्यक्तिगत में 100 रुपये का जुर्माना लगेगा.
3– वन विकास निगम के संबंधित विषय को अगली कैबिनेट के लिए स्थगित किया गया.
4– साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान फॉर काउंटरिंग साइबर क्राइम, प्रदेश में लागू. प्रदेश में साइबर क्राइम को लेकर मजबूत व्यवस्था.
5- आगामी 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे. प्राइवेट सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे. शिक्षा विभाग जारी करेगा एसओपी.
6- कक्षा 8 से 9 में जाने वाली छात्राओं को दी जाएगी राहत राशि. 14 करोड़ 6 लाख का खर्च.
7- GST के बिल में इनाम पाओ योजना बंद.
8- कंपनी अधिनियम 15 से 19 तक के 4 साल के लेखा, पिटकुल के लेखे सदन में रखे जाएंगे.
9- पुलिस आरक्षी, मुख्य आरक्षी की नियमावली को मंजूरी. अधीनस्त सेवा चयन आयोग के माध्यम से होगी भर्ती.
10- अल्मोड़ा मंगलदीप स्कूल को 0.40 हेक्टयर भूमि दी गयी.
11- कारखाना अधिनियम में संशोधन, कारखाने का पैसा जमा करने की सुविधा ऑनलाइन की गई.
12- परिवहन विभाग परिवर्तन कर्मचारी वर्ग नियमावली में संशोधन. वरिष्ठ परिवर्तन प्रोरीवेक्षक का पद स्वीकृत.
13- भाषा संस्थान से जुड़ा मामला स्थगित.
14- NDRF को राज्य में मुख्यालय खोलने की मंजूरी. 75 एकड़ भूमि नैनीताल में दी गयी. अस्थायी ठहराव के लिए गदरपुर की चीनी मिल.
15- नगर निगम टैक्स सर्कल रेट से जुड़ेगा लेकिन नहीं बढ़ेगा टैक्स. अगले 5 वर्ष तक वर्तमान रेट में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी, नहीं लाया गया अध्यादेश.
16- इस वर्ष आबकारी नीति को कैबिनेट में मंजूरी. इस बार 2 साल के लिए दी जाएगी दुकानें, ई टेंडरिंग, 40 से बढ़ाकर50 हजार आवेदन शुल्क, देशी शराब में बीयर बेचने की अनुमति, नए सिरे से सभी दुकानों का राजस्व निर्धारित. FL2 की फीस- देशी 12 से 15 लाख की गई और विदेशी की 10 से 15 लाख. सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें. अवशेष स्टॉक होगा हैंडओवर.
