दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी अपने ट्विटर पर उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर मैंने अपनी जांच करवाई जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है मेरी तबीयत ठीक है और मैं डॉक्टरों के निर्देशानुसार सेल्फ आइसोलेशन में हूं और सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं।
मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जो विगत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं कृपया अपने आप को सेल्फ आइसोलेट कर स्वयं की जांच करवाएं।

