पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 6 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 6144 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 577 मामले आये है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 89.78% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 6 लोगों की मौत हुई है।
सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 577 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 83006 हो गयी है।
और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6144 हो गईं है । आज अलग अलग अस्पतालों से 707 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 12837 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16227 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14154 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1361 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 28 मामला सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में आज 16 कोरोना संक्रमण के मामले आये है, चमोली जिले में आज 39 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 7 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 164और हरिद्वार जिले में 39 नैनीताल जिले में 88 वही पौड़ी जिले में 80 और पिथौरागढ़ जिले में 25 रुद्रप्रयाग जिले में 11 और टिहरी जिले में 24 और उधम सिंह नगर में 28 उत्तरकाशी जिले में 28 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 976 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
