पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 4 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 6293 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कुछ राहत के साथ आज कोरोना संक्रमण के 490 मामले आये कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 89.55% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 4 लोगों की मौत हुई है।
रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 490 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82429 हो गयी है।
और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6293 हो गईं है । आज अलग अलग अस्पतालों से 396 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 9781 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11391 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8320 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1355 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 1 मामला सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में आज एक भी कोरोना संक्रमण का केस नही आया है, चमोली जिले में आज 24 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 6 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 202 और हरिद्वार जिले में 46 नैनीताल जिले में 79 वही पौड़ी जिले में 23 और पिथौरागढ़ जिले में 25 रुद्रप्रयाग जिले में 9 और टिहरी जिले में 14 और उधम सिंह नगर में 50 उत्तरकाशी जिले में 11 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 963 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
