भैरव चौक के 21 खोखो को हटाकर बस अड्डे पर शिफ्ट किया|
रामलीला मंच के पीछे अतिक्रमण किया ध्वस्त
गिरीश गैरोला उत्तरकाशी
उत्तरकाशी रामलीला समिति के अतिक्रमण को तोड़ने से उपजे विवाद और नगर से अन्य पालिका की संपत्ति पर हुए अतिक्रमण को हटाने की चुनोती के बाद नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की सुरवात भैरव चौक से की | पालिका ने अस्पताल गेट के आसपास के 21 कच्चे खोखो को हटाकर बस अड्डे के पास जियो ग्रिड दीवार के पास पार्किंग मे बैठा दिया इसके बाद पालिका टीम रामलीला मंच की तरफ बढ़ी और और वहा हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया |
अस्पताल के पास से अतिक्रमण को हटाने और बस अड्डे के पास पार्किंग मे बसाने को लेकर ट्राफिक पुलिस समेत अन्य नागरिकों ने आपत्ति व्यक्त की है | बीजेपी के नेता जैवीर चौहान ने इसे यातायात मे बाधा बताते हुए इसका विरोध किया | बस अड्डे पर ट्राफिक पुलिस ने जब पार्किंग मे अवैध खोके लगाने का विरोध किया तो पालिका अध्यक्ष ने इसे तात्कालिक व्यवस्था बताया और जल्दी ही इनके लिए समुचित स्थान तलाश करने कि बात कही |
सूत्रो की माने तो विश्वनाथ चौक के खोका व्यापारियो को उध्यान कालोनी के पास अस्थायी टॅक्सी स्टैंड के पास बसाने की योजना है | रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान पालिका पर आरोप लगाया कि मंच के पीछे खाली पड़ी जमीन परकूड़े और गंदगी के ढेर को हटाकर इसे समिति के स्टोर के लिए रामलीला समिति के नाम करने की मांग पूर्व से की जा रही थी जिस पर कार्यवाही भी चल रही थी किन्तु पालिका ने रामलीला के पात्रो के लिए बन रहे भोजन कि परवाह न करते हुए दीवार तोड़ दी जबकि समिति ने खुद ही दीवार हटाने के लिए लिखित मे दे दिया था |
वही पालिका के नगर विकास अभिकरण के नगर मैनेजर जगदीश रतुड़ी ने बताया कि खोका मालिको को हटाया नहीं जा रहा है बल्कि उन्हे विस्थापित किया जा रहा है जल्दी ही उनके समिति का गठन कर उनकी समस्याओ का निदान किया जाएगा साथ ही नगर मे avआइध खोकों को नहीं लाग्ने दिया जाएगा |

