कोरोना संक्रमण रोकथाम को ली कुमाऊँ कमिश्नर नीरज खैरवाल ने दो जिलों के अधिकारियों की बैठक

बनबसा एनएचपीसी सभागार में हुई बोडर्स को लेकर मंत्रणा

दीपक फुलेरा

दी टॉप टैन न्यूज़(बनबसा)-

देश मे चल रहे लॉक डॉउन के दौरान कोरोना संकमण की रोकथाम को लेकर प्रशासनिक इकाई दिन रात एक की हुई है। इसी उद्देश्य को लेकर उधम सिंह नगर डीएम व प्रभारी कुमाऊं कमिश्नर नीरज खैरवाल चम्पावत जिले के बनबसा पहुँचे।बनबसा एनएचपीसी सभागार में कुमाऊं कमिश्नर नीरज खैरवाल ने चम्पावत व उधम सिंह नगर के प्रशासनिक पुलिस व एसएसबी अधिकारियों के साथ कोरोना संकमण रोकथाम को लेकर अहम बैठक की।

बैठक के दौरान  चम्पावत बॉर्डर व उधम सिंह नगर के यूपी बॉर्डर के साथ नेपाल बोडर्स सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने दोनों ही जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह से वर्तमान में चल रहे आवश्यक वस्तुओं के वाहनो के चालक व परिचालक की वजह से कोरोना संक्रमण ना फैल पाए।

दोनों ही जिलों में बाहर से आने वाले ट्रासपोर्ट वाहनो के चालक परिचालक को सेनेटाइज कर उनके वाहनो को भी अच्छी तरह सेनेटाइज किये जाने पर जंहा चर्चा हुई साथ ही वाहनो के स्टाफ को अस्थाई रूप से क्वारन टाइन वार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। फिलहाल प्रभारी कुमाऊँ कमिश्नर नीरज खैरवाल द्वारा इस मीटिंग में दोनों जिलों के अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर सजग व अलर्ट पर रहने के लिए भी कहा।