राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई सोलह
दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)–
तबलीगी जमात दिल्ली और अन्य राज्यों की जमातों से लौटने वाले लोगों ने उत्तराखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

जिस तरह से पिछले दिनों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
इसके लिए बकायदा स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर घर जाकर सर्वे करवाया जा रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग है शुक्रवार तक देहरादून जिले में 185 जमातियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है इसके लिए प्रशासन जमातियों से लगातार अपील भी कर रहा है कि यदि कोई जमाती हाल ही में दिल्ली या अन्य राज्यों से लौटा है तो खुद इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दें।
उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव के अनुसार कोरोना संक्रमण को स्थानीय स्तर पर फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान तत्परता के साथ जिलाधिकारियों के माध्यम से की जा रही है और सभी चिन्हित लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।
