डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमार सिविल सर्विसेज बैडमिंटन जिला प्रतियोगिता में हुए चयनित

दी टॉप टेन न्यूज़

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के दो प्राध्यापकों डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमार का चयन सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता जिला चमोली में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया दिनांक 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित की गई जिसमें फिजिकल टेस्ट तथा स्किल टेस्ट के आधार पर जिला चमोली में विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाई कार्मिकों का उनके खेल के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया।अब दोनों ही प्राध्यापक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन के लिए देहरादून में दिनांक 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को देहरादून में प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. अनुराग शर्मा वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक हैं तथा उनका चयन पिछले वर्ष भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था जबकि डॉ. राजेश कुमार शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक हैं।दोनों ही प्राध्यापक बैडमिंटन की कुशल खिलाड़ी है उनके इस चयन पर परिवारजन, मित्र, महाविद्यालय के प्राचार्य, साथी प्राध्यापक, समस्त स्टाफ तथा छात्र/छात्राएं बहुत ही गौरव की अनुभूति कर रहे हैं तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन के लिए उनको शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर रहे हैं।