उत्तराखण्ड बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

दी टॉप टेन न्यूज़ ( देहरादून)– आज मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है इस कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष समेत 28 अन्य सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं इन सदस्यों  के अलावा छह अन्य प्रदेश अध्यक्ष जोकि विभिन्न मोर्चा के बनाए गए हैं उनके साथ कुल 34 सदस्य भाजपा कार्यकारिणी में बना दिए गए हैं। इस कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत सहित प्रदेश उपाध्यक्ष के 8 पद में से देहरादून महानगर से खजान दास अनिल गोयल और देवेंद्र भसीन को तथा अल्मोड़ा जिले से कैलाश शर्मा को उधम सिंह नगर से पुष्कर सिंह धामी तथा श्रीमती राजकुमारी गिरी और खिलेंद्र चौधरी को और टिहरी जिले से श्रीमती कुसुम कंडवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महामंत्री संगठन का पद प्रदेश कार्यालय से अजय कुमार को मिला है तथा देहरादून महानगर से कुलदीप कुमार और उधम सिंह नगर से राजेंद्र भंडारी को मिला है प्रदेश कोषाध्यक्ष देहरादून महानगर से पुनीत मित्तल को बनाया गया हैप्रदेश कार्यकारिणी में 8 पद प्रदेश मंत्री के रखे गए हैं जिनमें चमोली से बलवीर घूनियाल  बागेश्वर जिले से पुष्कर सिंह काला उधम सिंह नगर से आशीष गुप्ता नैनीताल से राजेंद्र बिष्ट देहरादून महानगर से आदित्य चौहान और मधु भट्ट को देहरादून जिले से श्रीमती नीरु देवी को या दायित्व सौंपा गया है।वहीं प्रदेश प्रवक्ता पद पर पिथौरागढ़ से सुरेश जोशी उधम सिंह नगर से विनय रुहेला देहरादून महानगर से विनय गोयल देहरादून जिले से नवीन ठाकुर हल्द्वानी से प्रकाश रावत और टिहरी से विनोद सुयाल जी को यह दायित्व सौंपा गए हैं वही प्रदेश कार्यालय सचिव का पद हल्द्वानी से  कौस्तुभानंद जोशी को मिला है।साथ ही मोर्चा अध्यक्ष में युवा मोर्चा के अध्यक्ष अल्मोड़ा से कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पौड़ी से रितु खंडूरी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नैनीताल से अंबा दत्त आर्य प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा उधम सिंह नगर से राकेश राणा को तथा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार से राकेश गिरी और किसान मोर्चा का अध्यक्ष उधम सिंह नगर से अनिल चौहान को बनाया गया है।