सीएए आभार जनसभा में उमड़ा भारी जन समुदाय

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- देश में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद अब बीजेपी पार्टी के नेताओ, विधायकों, मंत्रियों और सांसदों द्वारा जनता के बीच जाकर नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दी हैं। आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में बीजेपी के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। सीमान्त खटीमा के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या स्थानीय जनता एकट्ठा हो सीएए बिल का जोरदार समर्थन किया।

इस दौरान सीएए आभार जनसभा में आई स्थानीय आवाम को मंच में मौजूद भाजपा नेताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे में समझाया विस्तार से समझाया।तो वही स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि देशभर में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं उसके चलते समुदाय विशेष द्वारा नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रही हैं जबकि वह देश की सत्ता में कई दशकों तक काबिज रही है। सत्ता के दौरान कांग्रेस ने देश में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हिंदू,सिख, ईसाई, पारसी और जैन धर्म के लोगो को नागरिकता देने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

आज जब मोदी सरकार ऐसे पीड़ित लोगों के नागरिक संसोधन बिल लाकर उन्हें नागरिकता देने का काम कर रही है तो कांग्रेस सहित तमाम विपक्षीय पार्टी सीएए का विरोध कर रहे हैं।वही धामी ने जनसभा के दौरान भी भारी संख्या में आई स्थानीय जनता को बताया कि मोदी सरकार का सीएए बिल देश की जनता के हित मे ओर ना ही इस बिल से किसी भारतीय का अहित होने जा रहा है।बस कांग्रेस के साथ मिल कुछ विपक्षी दल सीएए बिल के खिलाफ गलत अफवाह फैला अल्पसंख्य समाज को भड़का देश मे अशान्ति का माहौल खड़ा करने का प्रयास कर रहे है।लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ऐसा हरगिज नही होने देगी।

