कपकोट विधायक भौर्याल ने गोपेश्वर में की प्रेस वार्ता नागरिकता संशोधन कानून की दी जानकारी

नागरिकता संशोधन कानून को बताया देश हित में

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (गोपेश्वर) आजकल पूरे उत्तराखंड प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी दायित्व धारियों और सांसद से लेकर विधायक तक नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और इस कानून को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी विषय पर आज बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी और  कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ले गोपेश्वर पहुंचकर एक प्रेस वार्ता की और उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी देशवासी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है यह कानून किसी की भी नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनना है लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता के दौरान बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि जो भी एनआरसी कानून के दायरे में आएंगे चाहे वह बांग्लादेशी हो या पाकिस्तानी नागरिक लंबे समय से देश में रह रहे हो और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हो तथा उनके पास उचित दस्तावेज हो उन्हें नागरिकता अवश्य दी जाएगी ।
समस्त देशवासियों को चाहे वह किसी भी धर्म जाति संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं उन्हें इस कानून से डरने की जरूरत नहीं है यह कानून नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी  की नागरिकता  छीनने के लिए बना है।