खटीमा में 20 कुमाऊं यूनिट के कुमाऊं भर के पूर्व सैनिक हुए एकत्र

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- सीमान्त खटीमा के थारू विकास भवन सभागार में आज 20 कुमाऊं रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सेनिको ने अपनी यूनिट का 40 वा स्थापना दिवस मनाया। जिसमे कुमाऊं भर से 20 कुमाऊँ रेजीमेंट से रिटायर्ड हुए पूर्व सेनिको व अफसरों ने खटीमा पहुँच इस आयोजन में हिस्सा लिया।
इस दौरान अपने सेना यूनिट के राइजिंग डे में एकत्र हुए पूर्व सेनिको ने जहाँ आपस मे अपने सैनिक काल के यादों को साझा किया। वही इस दौरान पर्वतीय गीतों में थिरक पूर्व सेनिको ने नया साल के पहले दिन अपने 20 कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास के साथ भी मनाया। वही कार्यक्रम का आयोजन कर रहे पूर्व सेनिको ने मीडिया को बताया कि 1 जनवरी 1981 को बीस कुमाऊं रेजिमेंट का गठन रानीखेत में हुआ था। इस रेजिमेंट का भारतीय सेना में अपना गौरवशाली इतिहास रहा है।

आज के ही दिन 20 कुमाऊं रेजिमेंट ने अपने गठन के 40 वर्ष पूर्ण कर लिए है इसलिए कुमाऊँ भर से खटीमा में 20 कुमाऊं के एक्स आर्मी पर्सन ने इकट्ठा हो अपनी यूनिट का स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया है। वही पूर्व सेनिको ने कहा कि आगे भी इसी तरह 20 कुमाऊं के गौरवशाली इतिहास को याद रख इसका स्थापना दिवस मनाया जाता रहेगा।
वही इस अवसर पर पूर्व सैनिक रुद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह धामी,होशियार सिंह बोरा,हिरेन्द्र भट्ट,टिकेंद्र सिंह मेहता,लाल सिंह खोलिया,बलबीर सिंह खोलिया,बॉबी,शेर सिंह,किशन सिंह धामी,मोहन सिंह,अजय वेरी सहित बीस कुमाऊं से जुड़े कई पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
