दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून )-आज सुबह जीएमएस रोड देहरादून में नेक्सा शोरूम में आग लगने से कई कारें स्वाहा हो गई।आग शोरूम के तीसरी मंजिल में लगी थी, अचानक लगी आग से जहां शोरूम के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई वही कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और तब तक खुद ही आग बुझाने की कोशिश की सूचना पर मौके में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाया शोरूम में लगी आग से कई करें जल के स्वाह हो गई और लाखों के नुकसान का आकलन किया जा रहा। है।
