योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में देश भर के योगाचार्य पहुँचे

दी टॉप टैन न्यूज़(टनकपुर)- आयुष मंत्रालय भारत सरकार,नवयोग सूर्योदय सेवा समिति,फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया व योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में जंहा देश भर से आये योगाचार्यों ने शिरकत की है वही इस आयोजन में दूसरे दिन रन फॉर नेचुरोपैथी मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया।
जिसमें देश के 12 राज्यो से आये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस 16 से 18 नवम्बर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में सीमान्त की जनता को प्राकृतिक चिकित्सा व योग से परिचित कराया जा रहा है। वही नगर के गांधी मैदान में लगे इस आयोजन में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगो को निशुल्क चिकित्सकीय लाभ भी दिया जा रहा है। जिसमे देश भर से आये आयुष चिकित्सक आमजनता को चिकित्सीय सुविधाओ का लाभ दे रहे है।


वही इस कार्यक्रम में पहुँचे चंपावत जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे ने जंहा इस तरह के आयोजन की सराहना की वही आमजन में इस कार्यक्रम से योग व प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति चेतना जागृत होने की भी उन्होंने बात कही। साथ ही आयोजन को करा रहे नवयोग सूर्योदय संस्था के डॉ नवदीप जोशी ने बताता की लोगो को खेल, योग व प्राकृतिक चिकित्सा का माध्यम से स्वस्थ बनाने को लेकर टनकपुर में स्वास्थ्य व खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमे 12 राज्यो से आये बच्चो ने आयोजित मैराथन दौड़ में भी भाग लिया है।देश भर से योगाचार्य टनकपुर पहुचे है। वही इस आयोजन का उद्देश्य ऋषिकेश की तर्ज पर टनकपुर को भी योग व प्राकृतिक चिकित्सा के स्थल के रूप में विकसित करना है। ताकि देश विदेश से लोग ऋषिकेश की तरह टनकपुर वही पहुँचे व योग व प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ ले अपने जीवन को स्वास्थ्य बनाये।
