नेपाल बॉर्डर पर साढ़े तीन किलो चरस संग नेपाली महिला गिरफ्तार

दी टॉप टेन न्यूज(बनबसा)- चम्पावत जिले की बनबसा इंडो नेपाल सीमा पर बनबसा पुलिस व एसएसबी को संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस व एसएसबी ने नेपाल से आ रही एक महिला से साढ़े तीन किलो चरस बरामद की है।
 पुलिस को आरोपी महिला से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम सुनमाया(46) जिला प्युठान नेपाल निवासी है। जो  अवैध रूप से तीन किलो पांच सौ ग्राम चरस नेपाल से भारत ला रही थी।जिसे बनबसा पुलिस व एसएसबी ने नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान दबोच लिया।वही बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर चौहान ने इस मामले में बताया कि पुलिस व एसएसबी को आज सुबह मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम को लेकर की जा रही संयुक्त चेकिंग में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साढ़े तीन किलो चरस के साथ एक नेपाल की महिला को पकड़ा है। जिससे चेकिंग के दौरान साढ़े तीन किलो चरस बरामद हुई है।
आरोपी नेपाली महिला के खिलाफ जंहा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही उसे आवश्यक पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है। वही नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ बनबसा पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।