पिथौरागढ़ उपचुनाव के तैयारियां तेज

बूथ लेवल से लेकर स्टार प्रचारक करेंगे जीत की  जोर आजमाइश

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (पिथौरागढ़)- पिथौरागढ़ जिले में उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने हीं चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने जहाँ अपनी उम्मीदवार चंद्रा पंत की जीत को  सुनिश्चित करने के लिए  पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ पदाधिकारियो के साथ बैठक कर बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं सेअपने अपने बूथों पर जीत सुनिश्चित करने का कहा साथ ही बूथ जीता चुनाव जीता का नारा भी दिया।इसी के साथ भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी अंजू लुंठी की जीत को लेकर  तैयारी शुरू कर दी है और कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए कहां की इस चुनाव में हमारे जीत पक्की है कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है।

Verified by MonsterInsights