बनबसा पुलिस ने दो दिनों में 9 किलो से अधिक चरस पकड़ने में पाई सफलता


दी टॉप टैन न्यूज़(बनबसा)- चम्पावत जिले के बनबसा नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को लगातार दूसरे दिन मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बनबसा पुलिस ने बैराज पुलिस चौकी में चेकिंग के दौरान नेपाल से आ रहे नेपाल व्यक्ति गणेश बोरा के पास से पौने छ किलो चरस बरामद की है।
जबकि एक दिन पहले ही बनबसा बॉर्डर पर बनबसा पुलिस द्वारा एक महिला को साढ़े तीन किलो चरस के साथ भी गिरफ्तार किया गया था।पिछले दो दिनों में बनबसा बॉर्डर पर 9 किलो से अधिक चरस पकड़ पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
वही पुलिस को आरोपी नेपाली चरस तस्कर से पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी नेपाल के बंजाग जिले का जंहा निवासी है। वही बनबसा बॉर्डर से चरस लेकर हरिद्वार बेचने की फिराक में जा रहा था।जिसे बनबसा बॉर्डर पर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी नेपाली तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।फिलहाल लगातार चरस तस्करी के नेपाल बॉर्डर मामले आने के बाद सीओ टनकपुर द्वारा पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र पंत के नेतृत्व में जंहा बनबसा नेपाल सीमा से चरस तस्कर को पकड़ा गया है। वही चरस पकडने वाली टीम में जसवीर सिंह चौहान एसओ बनबसा, गोविंद बिष्ट, बैराज चौकी इंचार्ज, कॉन्स्टेबल तनवीर आलम, नरेंद्र सिंह ,त्रिभुवन सिंह आदि थे।वही चरस पकड़ने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा 5000 रुपये व पुलिस अधिक्षक चंपावत द्वारा 2500 रुपये का पारितोषित देने की घोषणा की गई है।
