लायंस क्लब ने सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

खटीमा- पूरे देश मे आज जहाँ 73 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। वही सीमान्त क्षेत्र खटीमा में लॉयंस क्लब ने सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

73 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खटीमा के मुख्य चौक पर लाइंस क्लब द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। जिसमे खटीमा के स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी,तहसीलदार यूसुफ अली,पुलिस प्रशासन विभिन्न स्कूली बच्चें,स्थानीय व्यापारी,प्रभुत्वजन व विभिन्न संगठनों के लोगो के साथ खटीमा लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों व मेम्बर्स ने शिरकत की। खटीमा के मुख्य चौक पर हुए राष्ट्रगान के इस आयोजन में राष्ट्रगान के दौरान जो जंहा खड़ा था वही पर रुक देश के सम्मान में राष्ट्रगान में शरीक हुआ। वही राष्ट्रगान के बाद खटीमा का मुख्य चौक भारत माँ के जयकारों से गुंजायमान हो गया। वही क्लब के सदस्यों ने मुख्य चौक पर ही आमजन को मिष्टान वितरण कर आजादी के इस दिन के जश्न को मनाया।

हम आपको बता दे कि पिछले 15 सालों से खटीमा के मुख्य चौराहे पर जंहा लायन्स क्लब संगठन द्वारा 15 अगस्त के दिन सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करता है। वही इस आयोजन के पीछे इस संगठन का उद्देश्य देश के राष्ट्रगान के प्रति सम्मान पैदा करने के साथ हर व्यक्ति को स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रगान में शरीक करना होता है। जिसके लिए हर साल खटीमा में लॉयंस क्लब सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करता है।

वही पिछले 15 सालों से खटीमा के मुख्य चौक पर राष्ट्रगान का आयोजन कर रहे लॉयन्स क्लब ने इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने आयोजन  को सफलता पूर्वक आयोजित किया। इस बार के आयोजन का निर्वहन  लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष पंकज भट्ट,सचिव मनोज तिवारी कार्यक्रम संयोजक रवीश भटनागर,कोषाध्यक्ष जितेंद्र पारुथि सहित क्लब के सदस्यों सफलता पूर्वक किया। साथ ही अपने कार्यक्रम के माध्यम से सीमान्त क्षेत्र में देशभक्ति की अलख जगाने का काम किया।गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लॉयंस क्लब जंहा भारत वर्ष में अपने सामाजिक कार्यो के लिए किए जाने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। वही देश भक्ति के आयोजनों में इस तरह के संगठनों की सहभागिता इन्हें समाज मे ओर खास बनाती है।