पूर्व मंत्री बेहड़ के समर्थन में उतरे कांग्रेसी,भाजपा सरकार का फूंका पुतला

खटीमा– रुद्रपुर में नगर निगम प्रशासन द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद खटीमा में कांग्रेसी बेहड़ के समर्थन में उतर आए है। राज्य सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी व प्रदेश प्रवक्ता दया किशन कालौनी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खटीमा के मुख्य चौक में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया।

खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं ने एकत्र हो भाजपा की प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।बीते तीन दिन पूर्व रुद्रपुर में नगर निगम प्रशासन द्वारा गरीब दुकानदारों को हटाए जाने के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने नगर निगम प्रशासन के सामने इसका विरोध किया था। जिस पर नगर निगम के एमएनए ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेहड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।जिसके विरोध में अब प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।वही कांग्रेसीओ का अब आरोप है कि गरीब व्यापारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरने पर नगर निगम के एमएनए द्वारा पूर्व मंत्री बेहड़ पर सरकार की शह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। खटीमा में सरकार के विरोध में उतरे पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि गरीब जनता को आवाज उठाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेहड़ पर फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का कांग्रेस विरोध करती है। इसलिए भाजपा सरकार का आज खटीमा में पुतला फूंक कांग्रेस ने भाजपा की दमनकारी नीति का विरोध दर्ज कराया गया है। वही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दया किशन कालौनी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपनी दमनकारी नीति से कांग्रेसी नेताओं का शोषण कर रही है। रुद्रपुर में बेहद पर मुकदमा भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है। इसलिए कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करती है।साथ ही सरकार के शोषण के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में सड़को पर उतरने को तैयार है।

Verified by MonsterInsights